अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:08

Health Tips : शरीर में पानी की कमी से तुरंत मिलेगी निजात, अपनाएं ये आसान नुस्खे-

सौंफ का पानी पीएं -

शरीर में पानी की कमी होने पर आप सौंफ के पानी को पी सकते हैं। यह बहुत जल्दी इस समस्या को दूर करेगा। इसके लिए आप आधा चम्मच सौंफ 1 लीटर पानी में डालकर उबालें और जब पानी ठंडा हो जाए। तो दिन में तीन से चार बार सेवन करें। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह बहुत जल्दी आपकी समस्या को ठीक करेगा।

तुलसी के पत्तों का रस-

शरीर में पानी की कमी होने पर आप तुलसी के पत्तों का रस भी पी सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के कुछ पत्तों का रस निकालें और उसकी दो बूंद को एक कप पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

गन्ना का जूस -

गन्ने का जूस शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या को तुरंत दूर करता है। यह भरपूर पोषक तत्व से युक्त होता है। इसलिए आप तुरंत एक गिलास गन्ने का जूस पी ले। यह आसानी से बाजार में भी मिल जाता है।

गिलोय का जूस -

गिलोय का जूस भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पाचन से संबंधित समस्या को भी दूर करता है।आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग करता है। इसके लिए आप गिलोय का रस दो चम्मच लेकर उसमें इतना ही पानी मिलाकर रोजाना एक बार जरूर लें।

गुड़हल का फूल-

शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए मददगार होता है। इसके लिए आप एक कप पानी लेकर चौथाई कप गुड़हल के फूल और कुछ गुलाब की पत्तियां डालकर उबाल लें। फिर इसमें एक चम्मच एलोवेरा जूस भी मिला लें। इस जूस का सेवन दिन में दो बार करें। इससे शरीर में पानी की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info